भारत
जम्मू-कश्मीर: रजौरी में हत्या के मामले में 5 लोग हिरासत में
jantaserishta.com
19 Jun 2023 1:51 PM IST

x
जम्मू: जम्मू-कश्मीर के रजौरी जिले में पुलिस ने एक हत्या के मामले में सोमवार को पांच लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस सूत्रों ने कहा कि थानामंडी राजौरी के सोरा पुल गांव के मृतक शफीक अहमद की पत्नी ने आरोप लगाया कि उसके पति की हत्या में पांच लोग शामिल थे, जिसके बाद पांचों को हिरासत में लिया गया।
सूत्रों ने कहा, हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि क्या उन्होंने वास्तव में जघन्य अपराध किया था या नहीं। सूत्रों ने कहा कि कथित तौर पर जमीन विवाद के बाद शख्स की हत्या की गई थी।
Tagsजम्मू-कश्मीरजम्मू-कश्मीर न्यूज़जम्मू-कश्मीर पुलिसरजौरीहत्याJammu-KashmirJammu-Kashmir NewsJammu-Kashmir PoliceRajourimurder
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





