
x
पुलिस को रसोइया पर शक है जो घर से कीमती सामान लेकर फरार बताया जा रहा है।
गुरुग्राम (आईएएनएस)| गुरुग्राम के शिवाजी नगर इलाके में शुक्रवार को एक वकील के घर पांच लोग बेहोश मिले। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस को रसोइया पर शक है जो घर से कीमती सामान लेकर फरार बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, उन्हें शाम करीब 5 बजे एक कॉल आई, जिसमें बताया गया कि एक घर में कई लोग बेहोश पड़े हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलसि ने पीड़ितों को अस्पताल ले गए।
पांचों की पहचान वकील महेश राघव उनकी पत्नी, उनके ड्राइवर और दो घरेलू सहायकों के रूप में हुई है। जांच दल को यह भी संदेह है कि पीड़ित शुक्रवार को दोपहर का भोजन करने के बाद बेहोश हो गए।
पश्चिमी दिल्ली के डीसीपी दीपक सहारन ने कहा कि हमें घर में कोई जबरन प्रवेश नहीं मिला। सभी खतरे से बाहर हैं और सभी का एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के पीछे का कारण पीड़ितों के होश में आने के बाद ही पता चलेगा।
कहा जा रहा है कि आरोपियों ने भागने से पहले डीवीआर डिवाइस और एक अलमारी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। शिवाजी नगर थाने की एक पुलिस टीम, एक डॉग स्क्वायड और एक फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची थी और मामले में पूछताछ जारी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





