भारत

5 लोगों की मौत, दो बाइकों की आमने-सामने हुई भिडंत, देख खो बैठे सुध-बुध

jantaserishta.com
2 March 2025 10:27 AM IST
5 लोगों की मौत, दो बाइकों की आमने-सामने हुई भिडंत, देख खो बैठे सुध-बुध
x
मचा कोहराम.
आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. जिसके अनुसार यह दुर्घटना शनिवार देर रात हुई, जब एक बाइक पर सवार चार लोगों की मोटरसाइकिल दूसरी मोटरसाइकिल से टकरा गई.
पुलिस के अनुसार पहली मोटरसाइकिल पर सवार पीड़ितों की पहचान भगवान दास (35), वकील (35), राम स्वरूप (28) और सोनू (30) के रूप में हुई है. सभी सैयां इलाके के निवासी हैं. वे एक शादी से घर लौट रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई. मृतकों में से एक के रिश्तेदार राम लखन ने बताया कि शनिवार रात करीब 10 बजे चारों स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही बुलेट बाइक से उनकी टक्कर हो गई.
इस टक्कर में स्प्लेंडर पर सवार चारों लोगों की मौत हो गई, जबकि बुलेट चला रहा 17 वर्षीय करण भी घायल हो गया.साथ ही बुलेट सवार एक अन्य युवक की भी मौत हो गई. कागारौल थाने के इंस्पेक्टर (क्राइम) राजवीर सिंह ने मृतकों की पुष्टि करते हुए बताया कि इस दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई है और उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घायलों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है. पूरे मामले की जांच की जा रही है. इधर, घटना की जानकारी लगते ही पूरे गांव में मातम पसर गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story