भारत

5 लोगों की दर्दनाक मौत: बेकाबू ट्रक ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर, लोग भड़के

jantaserishta.com
30 Nov 2025 3:16 PM IST
5 लोगों की दर्दनाक मौत: बेकाबू ट्रक ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर, लोग भड़के
x
मचा कोहराम.
पटना: मोतिहारी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक साथ आठ से अधिक बाइक व एक ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी जिससे पांच लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई और करीब एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर बवाल किया और थानाध्यक्ष से लेकर डीएसपी तक से उनकी तीखी नोकझोंक हो गई.
हादसे के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और देखते ही देखते वहां भारी भीड़ जमा हो गई. घटना कोटवा के दीपउ मोड़ की है. जानकारी के मुताबिक आज दोपहर करीब 12.30 बजे कोटवा के दीपउ मोड़ के पास सड़क पार करने के लिए दर्जनों बाइक सवार, ई-रिक्शा व पैदल यात्री खड़े थे. इस बीच एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने डिवाइडर को तोड़ते हुए सड़क पार करने के इंतजार में खड़े लोगों को रौंद दिया, जिसमें पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
घटना के बाद वहां अफरा-तफरी व चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते हजारों लोग इकट्ठा हो गए. लोगों ने सबसे पहले घायलों अस्पताल भेजा. उसके बाद दिल्ली-काठमांडू राजमार्ग को जाम करके हंगामा करने लगे. गुस्साए लोगों की थानाध्यक्ष से लेकर डीएसपी तक से तीखी नोकझोंक हो गई.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story