भारत

5 लोगों की रहस्यमयी हालत में मौत, घर में दिखा कुछ ऐसा नजारा

jantaserishta.com
29 Sept 2021 3:20 PM IST
5 लोगों की रहस्यमयी हालत में मौत, घर में दिखा कुछ ऐसा नजारा
x
फिलहाल सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है.

पलवल: हरियाणा में पलवल के गांव औरंगाबाद में एक ही परिवार के 5 लोगों की रहस्यमयी हालत में मौत हो गई है. इस मामले में घर के मुखिया नरेश की लाश पंखे से लटकती मिली जबकि पत्नी, दो बच्चे और एक भतीजी बिस्तर पर मृत पाए गए. फिलहाल सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है.

दरअसल, नरेश (33), उसकी पत्नी आरती (30), बच्चे भावना (9) व संजय (7) और भतीजी रविता (11) की बॉडी एक घर में म‍िली. मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है.
मृतक नरेश के चचेरे भाई ने बताया कि उन्हें सुबह सूचना पड़ोसियों से मिली इस तरह की घटना हुई है जिसके बाद वह तुरंत यहां पहुंचे. उसका किसी से कोई झगड़ा नहीं था. नरेश झांसी में ढाबा चलाता था और वह मंगलवार को ही घर लौटा था.
गांव के सरपंच ने बताया कि वह मंगलवार को अपनी ससुराल भी गया था और इसके बाद उसने गांव के लोगों के साथ रात 11 बजे तक बातें भी की. उसकी बातों से वह परेशान है, ऐसा भी प्रतीत नहीं हो रहा था. फिलहाल, इन मौतों का कारण कोई भी नहीं बता पा रहा है.
मौके पर पहुंचे डीएसपी ने बताया कि सभी शवों का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है. डीएसपी के मुताबिक संभव है कि नरेश ने आत्महत्या की हो और उससे पहले सभी को मार दिया हो. इनकी हत्या कैसे हुई, यह सभी चीजें पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएंगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story