भारत
सुबह-सुबह 5 लोगों की मौत, तेज रफ्तार स्कार्पियो नहर में समाई
jantaserishta.com
25 Aug 2023 8:33 AM IST

x
गाड़ी पुल से 20 फीट गहरे पानी में चली गई।
छपरा: बिहार के छपरा में गुरुवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। मशरक में एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर कर्कुदरिया नहर में गिर गई। गाड़ी पुल से 20 फीट गहरे पानी में चली गई। स्कॉर्पियो सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सभी बसंतपुर के बगही से श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी शवों को गाड़ी से बाहर निकाला।
जानकारी के मुताबिक यह हादसा गुरुवार देर रात मशरक में हुआ। स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि अशरफ अली ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। इसके बाद गाड़ी में फंसे पांच लोगों के शवों को बाहर निकाला गया। मृतकों में चार गोपालगंज जिले के रहने वाले थे और एक सारण जिले का है।
बताया जा रहा है कि गाड़ी में सवार सभी गोपालगंज के बैकुंठपुर से सीवान जिले के बसंतपुर स्थित बगही में एक श्राद्ध कार्यक्रम से लौट रहे थे। मृतकों में हमीदपुर पंचायत के सोनवलिया गांव के मुखिया के पिता और भतीजा भी शामिल हैं।
Tagsछपराछपरा न्यूज़छपरा पुलिसछपरा में एक्सीडेंटएक्सीडेंटकर्कुदरिया नहरChhapraChhapra NewsChhapra PoliceAccident in ChhapraAccidentKarkudaria Canal
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





