भारत

5 लोगों की मौत 40 घायल, निर्वाण महोत्सव के दौरान सीढ़िया टूटने से ढहा मंच

jantaserishta.com
28 Jan 2025 10:35 AM IST
5 लोगों की मौत 40 घायल, निर्वाण महोत्सव के दौरान सीढ़िया टूटने से ढहा मंच
x
देखें वीडियो.
बागपत: बागपत के बड़ौत में आयोजित जैन निर्वाण महोत्सव में बड़ा हादसा हो गया. कार्यक्रम में लगा स्टेज टूटने से 5 श्रद्धालुओं की मौत हो गई. जबकि दो दर्जन से ज्यादा महिला पुरुष और बच्चे घायल हो गए. मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया है. एसपी और एडिशनल एसपी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद हैं.
दरअसल, बड़ौत में एक जैन संत की मौजूदगी में आदिनाथ भगवान के निर्वाण के लड्डू चढ़ाने का कार्यक्रम चल रहा था. बड़ौत के जैन कॉलेज फील्ड में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इसी दौरान मान स्तम्भ परिसर में बना लकड़ी से बना मंच ढह गया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story