भारत

मकान में आग लगने से 5 लोग जिंदा जले, पूरा परिवार हो गया तबाह

jantaserishta.com
21 March 2024 9:49 AM IST
मकान में आग लगने से 5 लोग जिंदा जले, पूरा परिवार हो गया तबाह
x
आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।
जयपुर: जयपुर के विश्वकर्मा में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक मकान में भीषण आग लगने से 5 लोगों की जलकर मौत हो गई। विश्वकर्मा के जैसल्या गांव में आग की चपेट में तीन मासूम बच्चों समेत पूरे परिवार की मौत हो गई। आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। सभी मृतक बिहार निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया है।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने घटना पर शोक जाहिर किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'जयपुर के विश्वकर्मा में भीषण आग की चपेट में आने से 5 नागरिकों के असामयिक निधन का समाचार हृदय विदारक है। परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान व परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। घायलों को समुचित उपचार सुविधा उपलब्ध कराने हेतु निर्देश भी दिए गए हैं।'
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story