भारत

RTI कार्यकर्ता की हत्या मामले में 5 लोग गिरफ्तार, एसपी ने किया खुलासा

Nilmani Pal
4 Jun 2022 1:27 AM GMT
RTI कार्यकर्ता की हत्या मामले में 5 लोग गिरफ्तार, एसपी ने किया खुलासा
x

मध्य प्रदेश। विदिशा में RTI कार्यकर्ता रंजीत सोनी की हत्या के मामले में पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ़्तार किया। SP विदिशा मोनिका शुक्ला ने बताया, "कल रंजीत सोनी की मौके पर गोली लगने से मृत्यु हो गई। आरोपियों की रंजीत सोनी के साथ काफी वक्त से विवाद चल रहा था।

बता दें कि विदिशा शहर में पीडब्ल्यूडी (rti activist ranjeet soni shot dead) कार्यालय के बाहर 42 वर्षीय एक आरटीआई कार्यकर्ता की गुरुवार को दिनदहाड़े अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। विदिशा जिले की एसपी मोनिका शुक्ला ने बताया कि आरटीआई कार्यकर्ता रंजीत सोनी की यहां पीडब्ल्यूडी कार्यालय के बाहर पोर्च में शाम सवा पांच बजे के आसपास अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। उन्होंने कहा कि नजदीक से पीछे से सोनी की खोपड़ी में गोली मारी गई।

Next Story