भारत

5 अफसरों पर गिरी गाज, रेलवे स्टेशन पर जीएम ने गमछा बांधकर किया स्टिंग, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
3 Jun 2022 4:49 PM IST
5 अफसरों पर गिरी गाज, रेलवे स्टेशन पर जीएम ने गमछा बांधकर किया स्टिंग, मचा हड़कंप
x
प्रिंट रेट से ज्यादा पैसे लेकर सामान बेचने वाले वेंडर फिलहाल वहां सामान नहीं बेच पाएंगे.

कानपुर: उत्तर प्रदेश में कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर सामानों की अधिक कीमत लिए जाने पर रेलवे के पांच अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है. एनसीआर रेलवे के जनरल मैनेजर (जीएम) प्रमोद कुमार ने बुधवार रात इसका स्टिंग ऑपरेशन किया और दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की. प्रिंट रेट से ज्यादा पैसे लेकर सामान बेचने वाले वेंडर फिलहाल वहां सामान नहीं बेच पाएंगे.

जीएम प्रमोद कुमार प्रयागराज से कानपुर सेंट्रल पहुंचे थे. यहां से उन्हें श्रम शक्ति से दिल्ली जाना था. कानपुर सेन्ट्रल के अधिकारी इसी सोच में थे कि जीएम साहब अपने केबिन में सो रहे होंगे. लेकिन जीएम साहब ने एक कर्मचारी से गमछा लिया और उसको सिर पर बांधकर आम आदमी की तरह दूसरी तरफ के दरवाजे से प्लेटफॉर्म पर उतर गए. गमछा बंधा होने के चलते रेलवे अधिकारी उनको पहचान ही नहीं पाए. प्लेटफॉर्म पर जीएम सीधे एक फूड स्टॉल पर पहुंचे.
दुकान पर उन्होंने पानी की एक बोतल खरीदी. स्टॉल वाला उनको 15 रुपये की पानी की बोतल पांच रुपये अधिक कीमत करके 20 रुपये में दिया. इसके बाद जीएम ने स्टेशन के छह स्टॉलों पर ओवर बिलिंग चेकिंग की. इस दौरान उप सचिव विजय कुमार भी मौजूद रहे. चेकिंग के तुरंत बाद कानपुर सेन्ट्रल के अधिकारियों को वहां तलब किया गया. अगले दिन जीएम के आदेश पर कानपुर सेंट्रल के पांच अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया. जीएम ने अपनी जांच में पाया कि इन अधिकारियों की लापरवाही से ओवर बिलिंग करके यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर सामान बेचा जा रहा है.
जीएम प्रमोद कुमार के आदेश पर कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन सीआईटी वीके तिवारी, सीएमआई सेन्ट्रल विजय शर्मा सादाब, अशोक और एसएस मिश्रा को सस्पेंड कर दिया गया. इस मामले में कानपुर सेन्ट्रल के रेलवे अधिकारी आशुतोष सिंह का कहना है कि सस्पेंड की कार्रवाई प्रयागराज डीआरएम मुख्यालय की तरफ से हुई है. इस कार्रवाई से सेन्ट्रल पर ओवर बिलिंग करने वाले स्टॉल्स को हमेशा के लिए बाहर कर दिया जाएगा. प्लेटफॉर्म नंबर सात के फूड स्टॉल को सील कर दिया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story