गढ़चिरौली में नक्सलियों से पुलिस की मुठभेड़, 5 नक्सली मारे गए

गढ़चिरौली. नक्सल प्रभावित महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले से बड़ी खबर है। यहां C60 कमांडो टीम की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई है। खबर है कि देर रात पेट्रोलिंग के लिए कुर खेड़ा तालुका के खोब्रा मेढ़ा के जंगल में नक्सलियों ने अचानक से पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला कर दिया, जिसके बाद क्रॉस फायरिंग हुई। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, एनकाउंटर में 5 नक्सलियों के ढेर होने की खबर है। गढ़चिरौली के SP का कहना है कि अभी फायरिंग रुकी हुई है। सर्च ऑपरेशन चल रहा है। कुछ नक्सलियों की बॉडी मिली है लेकिन आधिकारिक आंकड़े थोड़ी देर में जाहिर किये जाएंगे। लोकल सोर्सेस का कहना है कि 5 नक्सली मारे गए है।
Maharashtra: Five Naxals killed in an encounter with police in Khobramendha forest area of Kurkheda in Gadchiroli district, says Sandip Patil, DIG, Naxal Range
— ANI (@ANI) March 29, 2021
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





