भारत

5 नक्सली ढेर: सर्च ऑपरेशन के दौरान जवानों को मिली बड़ी सफलता

Admin2
18 Oct 2020 7:29 PM IST
5 नक्सली ढेर: सर्च ऑपरेशन के दौरान जवानों को मिली बड़ी सफलता
x
मारे गए नक्सलियों में 3 महिलाएं भी शामिल

महाराष्ट्र। गढ़चिरोली पुलिस को आज नक्सल मामले में एक बड़ी सफलता हासिल हुई है, जानकारी के अनुसार कोसमी वन क्षेत्र में 5 नक्सली ढेर कर दिए गए हैं। मारे गए नक्सलियों में 2 पुरुष व 3 महिलाएं शामिल हैं। घटना के बाद एंटी नक्सल ऑपरेशन और तेज कर दिया गया है।

पुलिस के अनुसार रविवार को पुलिस अधीक्षक अंकित गोयल के नेतृत्व में सी- 60 के जवान कोसमी -किसनेली जंगल में नक्सलविरोधी अभियान के तहत सर्च ऑपरेशन पर निकले थे। इसी दौरान नक्सलियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में 5 नक्सली मारे गए, जबकि अन्य नक्सली भाग खड़े हुए। पुलिस ने घटनास्थल से 5 नक्सलियों का शव बरामद किया है। इनकी पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

Next Story