भारत
OMG! 5 जिंदगियां खत्म...हत्या और खुदकुशी का हैरान करने वाला मामला
jantaserishta.com
17 Aug 2025 1:38 PM IST

x
जानें पूरा मामला.
अहिल्यानगर: महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले में एक व्यक्ति की पत्नी से लड़ाई हुई तो उसने अपने चार बच्चों की कुएं में फेंककर हत्या कर दी. इसके बाद खुद भी खुदकुशी कर ली. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. फिलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुएं से सभी के शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है.
जानकारी के अनुसार अहिल्यानगर जिले के श्रीगोन्दा तहसील के चिखली कोरेगांव के अरुण काले की पत्नी के साथ शनिवार को लड़ाई हो गई. झगड़े के बाद अरुण आश्रमशाला में पढ़ रहे अपने चार बच्चों को लेकर बाइक पर बिठाकर शिरडी से 10 किलोमीटर दूर कोराहले गांव स्थित खेत के कुएं में गया.
यहां पहुंचने के बाद उसने अपनी एक बेटी और तीन बेटों को कुएं में फेंक दिया. इसके बाद खुद भी कुएं में कूद गया. जिससे पांचों लोगों की मौत हो गई. पांचों की जब काफी देर तक जानकारी नहीं लगी तो परिजनों ने तलाश शुरू की. जिसके बाद जानकारी मिली कि अरुण काले ने चार बच्चों के साथ कुएं में कूदकर जान दे दी है.
इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई. जिसके बाद पुलिस पहुंची और सभी शवों को कुएं से बाहर निकलवाया. पुलिस ने बताया कि अरुण काले नामक व्यक्ति ने पत्नी से लड़ाई के बाद अपने चार बच्चों के साथ कुएं में कूदकर जान दे दी.
सभी के शवों को निकलवारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया है. मृत बच्चों की आयु 6 से 9 वर्ष के बीच है. मृतक अरुण काले ( उम्र 35) का शव कुएं से जब बाहर निकाला गया, तब उसका बाया हाथ और बाया पांव रस्सी से बंधा नजर आया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





