भारत

हाइवे पर टहलते दिखे 5 शेर, वीडियो में दिखा अद्भुत नजारा, आप भी देखें

jantaserishta.com
6 July 2021 10:56 AM IST
हाइवे पर टहलते दिखे 5 शेर, वीडियो में दिखा अद्भुत नजारा, आप भी देखें
x

वैसे तो शेर का ठ‍िकाना जंगल होता है लेक‍िन जब वह इंसानी बस्ती में नजर आते हैं तो दहशत में लोग आ ही जाते हैं. वह भी एक-दो नहीं बल्क‍ि 5 शेर, एक कतार में चलते हुए द‍िखे.

ऐसा ही नजारा द‍िखा गुजरात में राजुला-अमरेली-पिपावाव हाइवे पर जहां अचानक से एक साथ पांच शेर रात के वक़्त टहलते हुए नज़र आए.
कोरोना की वजह से हाइवे पर रात के वक्त कम लोगों आना-जाना रहता है ज‍िस वजह से शेर अब हाइवे पर टहलते हुए दिख रहे हैं.
वैसे भी इस समय मानसूनी मौसम चल रहा है और शेरों की मैट‍िंग का समय चल रहा है. ऐसे में वह जंगल छोड़कर सड़कों पर आ ही जाते हैं लेक‍िन वे हाइवे पर द‍िखें, ऐसा कम ही देखने को म‍िलता है.
मैट‍िंग के समय शेरों का व्यवहार बहुत ही खतरनाक हो जाता है. अमरेली में शेरों की तादाद 400 से ज्यादा हो गई, ऐसे में श‍िकार की भी कमी हो जाती है. तब शेर अक्सर इंसानी की बस्ती को ओर रुख करते हैं जहां वह घरेलू पशुओं का श‍िकार कर अपनी भूख शांत करते हैं.




jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story