भारत

अगले एक साल में 5 लाख लोगों को दी जाएगी नौकरी: नीतीश कुमार

jantaserishta.com
2 May 2024 5:54 PM IST
अगले एक साल में 5 लाख लोगों को दी जाएगी नौकरी: नीतीश कुमार
x
सुपौल: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को सुपौल लोकसभा क्षेत्र में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम लोगों ने पिछले विधानसभा चुनाव के समय ही वादा किया था कि 10 लाख युवाओं को नौकरी देंगे, जिसमें करीब 5 लाख नौकरी दी जा चुकी है और 5 लाख नौकरी एक साल के अंदर दी जाएगी।
उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए राजद कार्यकाल की भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि पहले बिहार में कुछ नहीं था, आज सड़कें बन रही है तो घरों तक बिजली पहुंचा दी गई। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए लोगों को सचेत भी किया। उन्होंने कहा कि जो लोग अपने परिवार को ही आगे बढ़ाने में लगे रहते हैं, उनके झांसे में नहीं आना है। हमारे लिए तो बिहार के लोग परिवार हैं। उन लोगों ने कोई काम नहीं किया है। वो सिर्फ अनर्गल बयानबाजी करते रहते हैं। उन लोगों ने विकास किया है तो सिर्फ अपने परिवार का, पहले अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बनाया, अब बेटा और बेटियों को भी सेट करने में लगे हैं।
सुपौल लोकसभा से एनडीए की ओर से जदयू प्रत्याशी दिलेश्वर कामत के पक्ष में आयोजित सभा में नीतीश कुमार ने आगे कहा कि हम लोगों ने प्रदेश में जातीय जनगणना करवाई। केंद्र सरकार की ओर से आर्थिक आधार पर उच्च वर्ग के गरीब लोगों को भी आरक्षण दिया जा रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story