भारत

5 मजदूरों की मौत, मछली कारखाने में जहरीली गैस लीक

jantaserishta.com
18 April 2022 3:46 PM IST
5 मजदूरों की मौत, मछली कारखाने में जहरीली गैस लीक
x

बेंगलुरु: कर्नाटक के मेंगलुरु में मछली प्रोसेसिंग यूनिट में दम घुटने से पांच मजदूरों की मौत हो गई। मेंगलुरु के पुलिस आयुक्त एन शशि कुमार ने सोमवार को यह जानकारी दी। इस हादसे में मारे गए पांचों श्रमिक पश्चिम बंगाल के थे। एन शशि कुमार ने कहा कि यह घटना मेंगलुरु विशेष आर्थिक क्षेत्र में मछली प्रसंस्करण इकाई श्री उल्का एलएलपी में रविवार शाम करीब सात बजे हुई।

पुलिस आयुक्त ने कहा, "श्रमिकों में से एक कचरा संग्रह टैंक के अंदर गिर गया और उसके अंदर बेहोश हो गया। उसे बचाने के लिए सात अन्य मजदूर टैंक में घुस गए और वे भी बेहोश हो गए। उन्हें ए जे अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया, जहां कल रात तीन की मौत हो गई। आज सुबह आईसीयू में दो अन्य मजदूरों की मौत हो गई।"
पुलिस आयुक्त ने कहा कि मारे गए सभी मजदूर पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं और उनकी उम्र 20 से 22 वर्ष के बीच बताई जा रही है। एन शशि कुमार ने कहा, "हमने प्रबंधक और पर्यवेक्षक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) के तहत मामला दर्ज किया है। उत्पादन प्रबंधक रूबी जोसेफ, क्षेत्र प्रबंधक कुबेर गाडे और पर्यवेक्षकों मोहम्मद अनवर और फारुख को हिरासत में ले लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।"

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story