भारत

हादसा ब्रेकिंग: 5 मजदूरों की मौत, 4 लोग अभी भी लापता, हुआ कुछ यूं...

jantaserishta.com
19 Oct 2021 2:10 PM IST
हादसा ब्रेकिंग: 5 मजदूरों की मौत, 4 लोग अभी भी लापता, हुआ कुछ यूं...
x

नई दिल्ली: उत्तराखंड में भारी बारिश के बाद स्थिति बिगड़ती ही जा रही है. अब नैनीताल में 5 मजदूरों के मारे जाने की खबर आई है. जानकारी मिली थी कि नैनीताल के रामगढ़ क्षेत्र में 10 मजदूर दब गए थे. इसमें से एक मजदूर को जिंदा निकाला गया है वहीं 5 मजदूरों की लाश बरामद हुई है. अभी भी चार लोगों लापता बताए जा रहे हैं. जिन मजदूरों ने जान गंवाई है वे लोग यूपी और बिहार के हैं और वहां काम करने पहुंचे थे.

नैनीताल के रामगढ़ क्षेत्र में भारी बरसात के बाद हुए भूस्खलन हुआ था, जिसकी वजह से 9 मजदूरों के दबने की खबर आई थी. इनमें से पांच के शव निकाले गए हैं. बताया गया था कि रामगढ़ से छह किलोमीटर दूर सकुना क्षेत्र में काम कर रहे 10 में से 9 मजदूर मलबे के नीचे दब गए थे. कहा जा रहा है कि रात को भूस्खलन की चपेट में आने से मकान की दीवार गिर गई जिसमें ये मजदूर दब गए थे.
नैनीताल में मृत व्यक्तियों के नाम पते:-
1- धीरज कुमार कुशवाहा (पिता का नाम धीरेंद्र प्रसाद), उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम व पोस्ट बेलवा थाना साठी जिला पश्चिमी चंपारण बिहार.
2- इम्तियाज़, पुत्र नुरआलम, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम व पोस्ट बेलवा थाना साठी जिला पश्चिमी चंपारण बिहार.
3- जुम्मेराती, पुत्र तूफानी मिया, उम्र 25 वर्ष, निवासी मच्छर गहवा जिला पश्चिमी चंपारण बिहार
4- विनोद कुमार, पुत्र राधेश्याम, उम्र 21 वर्ष, निवासी माधवपुर दुल्हापुर थाना जलालपुर जिला अम्बेडकर नगर उत्तर प्रदेश
5- हरेन्द्र कुमार, पुत्र रामदार, उम्र 37 वर्ष, निवासी माधवपुर दुल्हापुर थाना जलालपुर जिलाअम्बेडकर नगर उत्तर प्रदेश
वहीं घायल का नाम कांशीराम, पुत्र शम्भु राम, उम्र 20 वर्ष है. वह पश्चिमी चंपारण, बिहार के रहने वाले हैं.
फिलहाल वहां एनडीआरएफ की टीमें बचाव कार्य में जुटी हैं. इलाके में दो दिन से बिजली सप्लाई बंद है, इसकी वजह से वहां मोबाइल सेवा भी ठप है. अबतक उत्तराखंड में 16 लोगों की मौत हो चुकी है. इसमें से 11 लोगों की मौत आज हुई, वहीं 5 की मौत की जानकारी सोमवार को आई थी.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story