भारत

5 की मौत: ट्रक और मिनी बस में भिडंत, पुलिस ने जताई ये आशंका

jantaserishta.com
13 March 2021 9:43 AM IST
5 की मौत: ट्रक और मिनी बस में भिडंत, पुलिस ने जताई ये आशंका
x
लोग अंदर ही फंस गए मौके पर वीभत्स हालात के बीच पुलिस व ग्रामीणों ने मदद कर घायलों को बाहर निकाला.

राजस्थान के जोधपुर में शनिवार सुबह हुए एक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई. यह हादसा जोधपुर के फलोदी में हुआ है. मिनी टूरिस्ट बस और ट्रेलर की भिड़ंत में पांच लोगों की मौत हो गई और 6 बच्चों सहित 12 लोग घायल हो गए. मरने वालों में सभी दिल्ली से हैं. फिलहाल मौके पर पुलिस पहुंची है.

पुलिस के मुताबिक जोधपुर जिले के बाप इलाके में आज सुबह एक भीषण सड़क हादसे में दो महिलाओं सहित पांच लोगों की मौत हो गई. वहीं 6 बच्चों सहित 12 लोग घायल हो गए. थानाधिकारी हरि सिंह राजपुरोहित ने बताया कि दिल्ली से यह पर्यटक मिनी बस से जैसलमेर जा रहे थे, तभी आज सुबह बस फलौदी के बाप थाना इलाके के NH-11 पर गाड़ना गांव के समीप एक ट्रोले से जा भिड़ी.
टक्कर इतनी भयंकर थी कि मिनी बस के परखच्चे उड़ गए. बस में सवार सभी लोग अंदर ही फंस गए मौके पर वीभत्स हालात के बीच पुलिस व ग्रामीणों ने मदद कर घायलों को बाहर निकाला.
हादसे के बाद विभत्स स्थिति
फिलहाल घायलों को फलौदी और बीकानेर अस्पताल भेजा गया है. घायलों में कुछ की स्थिति गंभीर बनी हुई है. पुलिस का मानना है कि मिनी बस और ट्रॉली में से किसी एक चालक को झपकी आने के कारण हादसा हुआ है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story