भारत

5 की मौत: छात्रों को टूर पर ले जा रही बस पलटी, मची चीख-पुकार

jantaserishta.com
21 Dec 2022 3:49 PM IST
5 की मौत: छात्रों को टूर पर ले जा रही बस पलटी, मची चीख-पुकार
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

देखें वीडियो.
इंफाल: मणिपुर के नोनी जिले में बुधवार को एक स्कूल बस के पलट जाने से 5 छात्रों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए. यह दुर्घटना राज्य की राजधानी इंफाल से करीब 55 किलोमीटर दूर पहाड़ी जिले के लोंगसाई इलाके के पास ओल्ड कछार रोड पर हुई.
थम्बलनू हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र दो बसों में नोनी जिले के खौपुम के वार्षिक स्कूल अध्ययन दौरे पर गए. पुलिस ने कहा कि जिस बस में छात्राएं सफर कर रही थीं, चालक के नियंत्रण खो देने के बाद वह पलट गई.
इस हादसे के बाद मुख्यमंत्री ने कहा, 'आज ओल्ड कछार रोड पर स्कूली बच्चों को ले जा रही एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ. एसडीआरएफ, मेडिकल टीम और विधायक बचाव अभियान के समन्वय के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए हैं. बस में सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना कर रहे हैं.' मंत्री एन बीरेन सिंह ने पलटी बस का वीडियो क्लिप साझा करते हुए ट्वीट किया.
अधिकारियों ने कहा कि घायल छात्रों को इलाज के लिए राज्य की राजधानी ले जाया जा रहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story