भारत

कार और डंपर की टक्कर में 5 की मौत, VIDEO

jantaserishta.com
18 Aug 2023 12:42 PM IST
कार और डंपर की टक्कर में 5 की मौत, VIDEO
x
मचा कोहराम.
खंडवा: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में गुरुवार की देर रात कार और ट्रक के बीच हुई जबरदस्त टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई। यह सभी लोग व्यावसायिक कार्य से पुनासा गए थे और कसरावद वापस लौट रहे थे।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर रात को लगभग दो बजे पुनासा के पास सनावद मार्ग पर दौलतपुर फटा के पास कर की ट्रक से टक्कर हो गई । इस हादसे में कार में सवार पांच लोगों की मौके पर मौत गई। इस टक्कर में कर इतनी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई कि उसे शवों को बाहर निकलना मुश्किल हो गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में भारत, अखिलेश, मनीष, पुखराज और आदित्य की मौत हुई है.।यह सभी लोग गुरुवार को व्यवसाय कार्य से कसरावद से पुनासा गए थे और जब भी लौट रहे थे तभी उनकी कार इस हादसे का शिकार हो गई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story