भारत

स्कूली छात्राओं से यौन उत्पीड़न, प्रिंसिपल समेत 5 गिरफ्तार

jantaserishta.com
10 March 2023 3:16 PM IST
स्कूली छात्राओं से यौन उत्पीड़न, प्रिंसिपल समेत 5 गिरफ्तार
x
मचा हड़कंप.
हासन, (कर्नाटक) (आईएएनएस)| कर्नाटक पुलिस ने हासन में एक आवासीय परिसर में स्कूली छात्राओं के यौन उत्पीड़न के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना हासन जिले के बेलुरु तालुक के हलेबीडु पुलिस थाने की सीमा के बालिका आवासीय विद्यालय में हुई थी। छात्रावास का संचालन समाज कल्याण विभाग द्वारा किया जा रहा है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी ने आवासीय सुविधा में पढ़ने वाली आठ नाबालिग लड़कियों का यौन उत्पीड़न किया है। घटना का खुलासा जिला बाल कल्याण अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान हुआ।
पुलिस ने इस मामले में प्रधानाध्यापक, दो शिक्षकों और एक सुरक्षा गार्ड समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में अभी और ब्योरा सामने आना बाकी है। जांच चल रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story