भारत
5 लड़कियों को मानव तस्करों से छुड़ाया गया, जानें पूरा मामला
jantaserishta.com
14 Dec 2022 7:58 AM IST

x
लापता थीं और उनके परिवारों ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।
नई दिल्ली/गुवाहाटी (आईएएनएस)| असम के सोनितपुर जिले की कम से कम पांच लड़कियों को दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न इलाकों से संदिग्ध मानव तस्करों के चंगुल से छुड़ाया गया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। असम के सोनितपुर जिले के पुलिस अधीक्षक सुशांत बिस्व सरमा ने आईएएनएस को बताया कि ये लड़कियां इस साल सितंबर से लापता थीं और उनके परिवारों ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।
पुलिस अधिकारी ने कहा, "हम पिछले तीन महीनों से लड़कियों की तलाश कर रहे थे और आखिरकार उन्हें सफलतापूर्वक बचा लिया गया। उन्हें उनके घर लाया जा रहा है।"
लड़कियों को असम पुलिस और दिल्ली पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से चलाए गए एक अभियान के दौरान बचाया गया था। कुछ संगठनों ने भी बचाव कार्य में मदद का हाथ बढ़ाया।
लड़कियों को गाजियाबाद, फरीदाबाद और दक्षिणी दिल्ली से छुड़ाया गया था।
इस मामले में भद्रा ओरंग नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





