भारत
नदी में डूबने से 5 की मौत, पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर
jantaserishta.com
20 May 2024 10:00 PM IST

x
पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है।
बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय जिले के चकिया थाना क्षेत्र में सोमवार को स्नान करने के दौरान गंगा नदी में डूबने से पांच लोगों की मौत हो गई। सभी शवों को नदी से बरामद कर लिया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बरौनी से राजू शाह का परिवार एक बच्चे के मुंडन के लिए गंगा के सिमरिया घाट गया था। इसी दौरान छह लोग गंगा नदी में नहाने गए।
स्नान करने के क्रम में सभी नदी की तेज धार में पहुंच गए और पांच लोगों की नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद जिला प्रशासन और पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाशी अभियान चलाया गया।
तलाशी अभियान के दौरान गोताखोरों ने नदी से पांच लोगों के शव बरामद कर लिए। पुलिस ने सभी शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद क्षेत्र में मातम पसर गया है। मृतकों की पहचान बरौनी निवासी रोहित कुमार, बाबू साहेब, फुलवरिया निवासी कर्तव्य कुमार, अजय कुमार और ओम मिश्रा के रूप में हुई है।
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक, सभी शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेजा गया है। कानून के हिसाब से आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Tagsबिहारबेगूसरायबिहार न्यूज़बिहार पुलिसगंगा नदीमौतBiharBegusaraiBihar NewsBihar PoliceGanga RiverDeath
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





