भारत
5 की मौत 6 जिंदगी के लिए जंग लड़ रहे, ट्रक से टकराया ऑटो, बागेश्वर धाम जा रहे थे
jantaserishta.com
20 Aug 2024 9:56 AM IST

x
मृतकों की संख्या और बढ़ने की संभावना.
छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर में मंगलवार को बेहद दर्दनाक हादसा हुआ। बागेश्वर धाम जा रहे श्रद्धालुओं के ऑटो ने पीछे से ट्रक में टक्कर मार दी। दुर्घटना मैं 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 6 से ज्यादा गंभीर रूप से जख्मी हैं। मृतकों मे बुजुर्ग और बच्चे शामिल हैं। मृतकों की संख्या और बढ़ने की संभावना है। छतरपुर रेलवे स्टेशन से बागेश्वर धाम जाते समय यह हादसा हुआ।
एनएच 39 पर कदारी के पास यह हादसा सुबह करीब 5 बजे हुआ। सभी श्रद्धालु एक ऑटो में सवार होकर बागेश्वर धाम जा रहे थे। UP95AT2421 नंबर के ऑटो ने ट्रक (PB13BB6479) में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था की 5 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि आधा दर्जन बुरी तरह जख्मी हो गए। घायलों को तुरंत एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया और उपचार शुरू किया गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





