भारत

5 मौतें: तीन बाइक की आपस में टक्कर, उजड़ गया परिवार, SSP और DM भी पहुंचे

jantaserishta.com
7 Dec 2024 2:28 PM IST
5 मौतें: तीन बाइक की आपस में टक्कर, उजड़ गया परिवार, SSP और DM भी पहुंचे
x
देखें वीडियो.
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर कैंट थाना क्षेत्र में मोहद्दीपुर नहर पुल के पास मंगलवार रात भीषण सड़क हादसा हुआ. इसमें 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. तीन बाइकों की आपस में हुई इस जोरदार टक्कर में 3 पुरुष और 2 बच्चों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.
हादसा उस समय हुआ जब मृतक एक शादी के कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे. घायलों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया.
शुरुआती जांच में बताया गया कि तीनों बाइक सवार तेज रफ्तार में थे, जिसके कारण यह हादसा हुआ. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है. वहीं, मृतकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है.
बता दें कि एक दिन पहले ही उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पीलीभीत में भीषण सड़क हादसा हुआ था. यहां एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ जा टकराकर खाई में जा गिरी. इस हादसे में कुल 11 लोग सवार थे, जिसमें से 6 लोगों की मौत हो गई है और 5 गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया.
कार में सवार लोग एक शादी समारोह से वापस आ रहे थे. सभी कार सवार उत्तराखंड के रहने वाले थे. हादसे की जानकारी के बाद पीलीभीत के न्यूरिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कार को खाई से बाहर निकाला गया. इस दौरान जेसीबी की भी मदद लेनी पड़ी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story