भारत

5 मौतें 6 की हालत गंभीर: शराबी को हंगामा करने से रोकना पड़ा महंगा, जानें पूरा घटनाक्रम

jantaserishta.com
23 Dec 2024 2:02 PM IST
5 मौतें 6 की हालत गंभीर: शराबी को हंगामा करने से रोकना पड़ा महंगा, जानें पूरा घटनाक्रम
x
देखें वीडियो.
पूर्णिया: बिहार के पूर्णिया के धमदाहा थाना क्षेत्र के डोकवा गांव में एक युवक ने शराब के नशे में मामूली विवाद में पिक अप वैन से कई लोगों को कुचल डाला. जिससे 2 की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. जबकि तीन ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. वहीं, 6 की हालत गंभीर है.
जानकारी के अनुसार डोकवा गांव में शराब के नशे में धुत एक युवक हल्ला कर रहा था. जिसका कुछ लोगों ने विरोध किया. साथ ही कहा कि यहां पर हल्ला-गुल्ला मत करो. इसको लेकर नशे में धुत युवक गुस्सा हो गया. इसके बाद वहां से घर गया और अपनी पिकअप वैन स्टार्ट करके तेज रफ्तार में आया व सड़क किनारे जो मिला उसे कुचलता चला गया.
जिससे चीख-पुकार मच गई. साथ ही आसपास के लोग दहशत में भी आ गए. इसके बाद आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल धमदाहा में भर्ती करवाया गया जहां से सभी को पूर्णिया रेफर कर दिया गया है. घटना की सूचना मिलते ही प्रसाशन की टीम भी मौके पर पहुंच गई है.
मृतकों की पहचान ज्योतिष ठाकुर, संजीता देवी, मनीषा कुमारी,अखिलेश मुनि, अमरदीप कुमार के रूप में हुई है. वहीं, घायलों का इलाज चल रहा है. घटना के बाद से लोग दहशत में आ गए हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story