भारत

पीआईबी द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रेस टूर

SHIDDHANT
14 Sept 2026 10:08 PM IST
पीआईबी द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रेस टूर
x
Dehradun. देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिंदी दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में हिमालयी संस्कृति, परंपराओं और लोक जीवन को समर्पित पत्रिका ‘हिमालयन संस्कृति’ के प्रवेशांक का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हिमालयी राज्यों की सांस्कृतिक विरासत और लोक परंपराओं के संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हिमालय केवल एक भौगोलिक क्षेत्र नहीं है, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है। हिमालय से जुड़ी लोक परंपराओं और विरासत का संरक्षण करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को हिमालय की विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान से परिचित कराना भी जरूरी है।
मुख्यमंत्री ने ‘हिमालयन संस्कृति’ पत्रिका की पहल की सराहना करते हुए कहा कि इसके माध्यम से हिमालयी राज्यों की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं, लोक आस्थाओं, रीति-रिवाजों, लोक कला, लोक साहित्य, इतिहास और विरासत से जुड़े विभिन्न पहलुओं को आम लोगों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि पत्रिका में पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन से जुड़े विषयों को भी स्थान दिया गया है। इससे हिमालयी संस्कृति के संरक्षण के साथ पर्यावरण के प्रति लोगों में जागरूकता और संवेदनशीलता बढ़ाने में सहायता मिलेगी। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि यह विशेषांक हिमालयी समाज की जीवंत सांस्कृतिक विरासत के महत्वपूर्ण संदर्भ-स्रोत के रूप में अपनी पहचान बनाएगा।
पत्रिका के संपादक रजनीश कौंसवाल ने बताया कि इस विशेषांक के माध्यम से हिमालयी संस्कृति के विभिन्न पक्षों को एक मंच पर लाने का प्रयास किया गया है। इसमें हिमालय की लोक स्मृतियों, परंपरागत ज्ञान, लोक कलाओं, सामाजिक जनसरोकारों और पर्यावरणीय चेतना को दस्तावेज के रूप में संरक्षित करने की दिशा में पहल की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमालयी क्षेत्र की संस्कृति प्रकृति और मानव जीवन के बीच गहरे संबंध को दर्शाती है। यहां की लोक परंपराएं, कला, साहित्य और सामाजिक जीवन सदियों से चली आ रही समृद्ध विरासत का हिस्सा हैं। बदलते समय में इन परंपराओं को संरक्षित करने के साथ उन्हें नई पीढ़ी तक पहुंचाना महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों और संस्कृति प्रेमियों ने भी पत्रिका के प्रकाशन की सराहना की। उन्होंने संपादक रजनीश कौंसवाल को इस पहल के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ, भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, विनोद खंडूरी, बद्री-केदार मंदिर समिति के उपाध्यक्ष प्रसाद सती, सदस्य राजपाल जड़धारी, वरिष्ठ पत्रकार हरीश कोठारी सहित अन्य गणमान्य लोग और संस्कृति प्रेमी मौजूद रहे।
Next Story