भारत

भोपाल के खेड़ापति मंदिर के जीर्णोद्धार पर खर्च होंगे 5 करोड़

jantaserishta.com
6 March 2023 11:15 AM IST
भोपाल के खेड़ापति मंदिर के जीर्णोद्धार पर खर्च होंगे 5 करोड़
x

DEMO PIC 

भोपाल (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के नरेला विधानसभा के छोला दशहरा मैदान स्थित प्राचीन श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर का पांच करोड़ की लागत से जीर्णोद्धार होगा। इसे मिनी कॉरिडोर की तरह बनाया जायेगा। साथ ही मन्दिर परिसर के समीप मार्केट को भी सुव्यवस्थित किया जाएगा। राज्य सरकार की विकास यात्रा में हिस्सा लेने पहुंचे चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने वार्ड 76 में विकास यात्रा के दौरान यह घोषणा करते हुए कहा, श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर राजधानी भोपाल के सबसे भव्य मंदिर के रूप में विकसित किया जाएगा।
मंत्री सारंग ने कहा कि छोला दशहरा मैदान के पास श्री खेड़ापति हनुमान के प्रसिद्ध मंदिर की ऐसी मान्यता है कि जन-कल्याण के लिए श्री हनुमान जी महाराज ने स्वयं इस स्थान का चयन किया और मूर्ति प्रगट हुई। मंदिर के स्वरूप में समय के साथ परिवर्तन होता रहा। अब यह मंदिर भव्य स्वरूप में है। करोड़ों की लागत से भोपाल की पवित्र धरोहर को संवारने के लिये कार्य-योजना तैयार हो गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story