भारत

5 दरिंदों को दबोचा गया, ये वीडियो हुआ था वायरल

jantaserishta.com
19 Aug 2022 2:13 PM IST
5 दरिंदों को दबोचा गया, ये वीडियो हुआ था वायरल
x

न्यूज़ केडिट: आजतक

लडकी के साथ दरिंदगी का शर्मनाक वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने 6 में से 5 दरिंदों को गिरफ्तार कर लिया है.

हमीरपुर: यूपी के हमीरपुर जिले में लडकी के साथ दरिंदगी का शर्मनाक वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने 6 में से 5 दरिंदों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें दो नाबालिग लड़के भी शामिल हैं. हमीरपुर के एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए इस पूरे मामले का खुलासा किया.

हमीरपुर के एसपी बताया कि 16 अगस्त को पीड़ित लड़की अपने दोस्त के साथ शहर के बाहर स्थित सिटी फारेस्ट में घूम रही थी तभी 6 लोगों ने उन्हें पकड़ लिया और दोनों की बेरहमी से पिटाई की. इसके साथ ही लड़की के कपड़े उतारकर उसके साथ अश्लीलता करते हुए हैवानियत का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. ये शर्मनाक वीडियो वायरल होने के बाद जिले में हड़कंप मच गया. इस मामले में हमीरपुर पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए वीडियो में दिख रहे 6 दरिंदों के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर लिया और 6 में से 5 को जेल भेज दिया.
इन अपराधियों में से 2 नाबालिग हैं, जिन्हें मीडिया के सामने नहीं लाया गया है. पीड़ित लड़की और उसके दोस्त का अबतक पता नहीं चल सका है कि पीड़ित लड़की कौन थी और कहां की रहने वाली थी. एसपी शुभम पटेल ने बताया कि पीड़ित शहर से बाहर की भी हो सकती है. उसकी तलाश की जा रही है. लडकी का पता चलते ही उसको न्यायालय में पेश कर उसके बयान दर्ज करवाए जाएंगे. तभी पता चलेगा कि लडकी के साथ गैंगरेप हुआ या नहीं.
हमीरपुर में 16 अगस्त को एक लड़की अपने दोस्त के साथ घूमने गई थी. तभी 6 युवकों ने लड़की और उसके दोस्त की पिटाई की और कपड़े उतरवाकर उसके साथ अश्लील हरकतें करते हुए वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. अब पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, इनमें से 2 नाबालिग हैं, इसके अलावा पुलिस अब लड़की और उसके दोस्त की तलाश में जुटी हुई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story