भारत

5 कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौत, कई घायल, हुई ये घटना

jantaserishta.com
23 July 2021 1:27 PM IST
5 कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौत, कई घायल, हुई ये घटना
x
पुलिस ने बताया कि बस राज्य परिवहन विभाग की थी और एक निजी मिनी बस थी.

चंडीगढ़. पंजाब कांग्रेस (Punjab Congress) के नवनियुक्त अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) के पदभार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मोगा से चंडीगढ़ जा रही कार्यकर्ताओं की एक बस हादसे का शिकार हो गई, जिसमें पांच लोगों की मौत की खबर है, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. पुलिस ने बताया कि बस राज्य परिवहन विभाग की थी और एक निजी मिनी बस थी. मोगा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरमनबीर सिंह गिल ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ऐसा बताया जा रहा है कि निजी बस में सवार जो लोग घायल हुए, वे यहां कांग्रेस पार्टी के एक समारोह में शामिल होने आए थे, जिसमें नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) राज्य कांग्रेस इकाई के प्रमुख के तौर पर कार्यभार संभालेंगे. प्रदेश इकाई के चार कार्यकारी अध्यक्ष भी शुक्रवार को औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण करेंगे.

वहीं इस दुर्घटना के बाद पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) ने कहा कि मोगा जिले में बस दुर्घटना के बारे में जानकर दुख हुआ, जिसमें कथित तौर पर 3 कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए हैं. डीसी मोगा को सभी घायलों को तुरंत पूर्ण चिकित्सा उपलब्ध कराने और सरकार को रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story