
x
नदी के पास सैकड़ों लोग इकट्ठा हैं।
रांची: झारखंड के धनबाद और हजारीबाग जिले में मंगलवार को दो अलग-अलग घटनाओं में पांच बच्चे नदियों की तेज धार में बह गए। इनमें से तीन बच्चों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि दो अन्य का तीन घंटे बाद भी कोई पता नहीं चल पाया है।
दोनों घटनाएं झारखंड के स्थानीय लोक पर्व करम पूजा के बाद विसर्जन के दौरान हुईं। धनबाद में बाघमारा थाना क्षेत्र की जमुनिया नदी में करम पूजा की डाली के विसर्जन के दौरान पांच बच्चे नहाने के लिए नदी में उतरे और गहरी धार में चले गए।
पांचो बच्चे बहने लगे तो कुछ लोगों की उन पर नजर पड़ी। उन्हें बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। इसके बाद उन्हें बीसीसीएल के क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने इनमें से दो सलोनी कुमारी (14 वर्ष) और देवराज कुमार (10 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद बाघमारा विधायक दुल्लू महतो भी मौके पर पहुंचे। दूसरी घटना हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र के ओबरा गांव की है। यहां भी सुबह-सुबह करीब 10 बच्चियां बराकर नदी में करम पूजा की डाली विसर्जित करने गई थीं। इस दौरान नदी की तेज धार में सभी बहने लगीं। इनमें से सात को किसी तरह बाहर निकाल लिया गया, लेकिन तीन अन्य बह गईं।
बाद में स्थानीय गोताखोरों ने इनमें से एक बच्ची का शव निकाल लिया है। दो अन्य की तलाश जारी है। इन घटनाओं से इलाके में कोहराम मचा है। नदी के पास सैकड़ों लोग इकट्ठा हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





