भारत

दर्दनाक सड़क हादसे में 5 बच्चों की मौत, कार चालक गिरफ्तार

Admin2
24 March 2021 7:19 PM IST
दर्दनाक सड़क हादसे में 5 बच्चों की मौत, कार चालक गिरफ्तार
x
बड़ा हादसा

जालोर। राजस्थान के जालोर जिले से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। खबर है कि एक अनियंत्रित कार ने पांच स्कूली बच्चों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। मामले को लेकर पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है और कार को कब्जे में ले लिया है। मिली जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार शाम की है, जब बच्चे स्कूल से लौट रहे थे। इसी दौरान एक कार ने बच्चों को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में पांच बच्चों की मौत हो गई।

Next Story