भारत
खेत में बनी पानी की डिग्गी में डूबे 5 बच्चे, सभी की हुई मौत
Nil dhankar
31 July 2022 2:09 PM IST

x
हादसा
राजस्थान। श्रीगंगानगर जिले के रामसिंहपुर क्षेत्र में एक खेत में बनी पानी की डिग्गी में डूब जाने से आज पांच बच्चों की मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा के अनुसार क्षेत्र के उदासर पांचयूडीएन गांव में एक खेत में बनी पानी की डिग्गी में ये बच्चे डूब गये जिससे उनकी मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि बरसात के मौसम में खेतों में बनी डिग्गियां इस समय पानी से भरी हुई हैं और ये बच्चे डिग्गी में नहाने गये थे कि उसमें डूब गये।
Next Story





