भारत

5 बच्चों की मौत, पिकनिक मनाने पहुंचे थे नदी किनारे

Nilmani Pal
18 Oct 2022 1:01 AM GMT
5 बच्चों की मौत, पिकनिक मनाने पहुंचे थे नदी किनारे
x

एमपी। जिले के एनकेजे थाना क्षेत्र के ग्राम देवरा खुर्द में देर शाम कटनी नदी के किनारे पिकनिक मनाने के दौरान नहाने गए 5 बच्चों की गहरे पानी में डूबने से मौत होने की आशंका है। खबर मिलने के बाद जिला प्रशासन ने तत्काल रेस्क्यू शुरू कर दिया है।

होमगार्ड की गोताखोर टीम बोट में सवार होकर नदी पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। अभी तक एक बालक का शव खोज लिया गया है। वहीं 4 बच्चों को ढूंढने को लेकर रेस्क्यू चलाया जा रहा है। मौके पर कटनी तहसीलदार, एनकेजे थाना प्रभारी सहित अधिकारी और पुलिस मौजूद है।

बताया जाता है कि देवरा खुर्द निवासी महपाल सिंह पिता ब्रजमोहन सिंह उम्र 15 साल, साहिल चक्रवर्ती पिता शिवचरण चक्रवर्ती उम्र 15 साल, सूर्या विश्वकर्मा पिता सोने लाल उम्र 15, आयुष विश्कर्मा पिता कमलेश विश्कर्मा उम्र 13 साल, अनुज सोनी पिता मनोज सोनी उम्र 13 वर्ष सभी निवासी देवराखुर्द में कटनी नदी के किनारे पिकनिक मनाने गए थे।

देर शाम तक जब बच्चे वापस नही आये तो लोग खोजने निकले। बच्चो के कपड़े नदी किनारे रखे मिले। जिसके चलते उनके डूबने की आशंका को लेकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी घटना की जानकारी लगते ही प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। कटनी होमगार्ड की टीम लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है।


Next Story