भारत

5 लोगों और 12 मवेशियों की जलकर मौत, भीषण टक्कर हुई, VIDEO

jantaserishta.com
29 Jun 2023 12:21 PM IST
5 लोगों और 12 मवेशियों की जलकर मौत, भीषण टक्कर हुई, VIDEO
x
पुलिस ने बताया कि आग इतनी भीषण थी कि एक ट्रक में बैठे ड्राइवर और हेल्पर को भागने का मौका भी नहीं मिला।
जयपुर: जयपुर-अजमेर राजमार्ग पर बुधवार को तीन ट्रकों की टक्कर में पांच लोग और 12 मवेशियों की जलकर मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि आग इतनी भीषण थी कि एक ट्रक में बैठे ड्राइवर और हेल्पर को भागने का मौका भी नहीं मिला।
हादसा जयपुर-अजमेर हाईवे पर दूदू के पास हुआ। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ घंटों तक यातायात अस्त-व्यस्त रहा। पुलिस ने बताया कि एक ट्रक में मवेशी लदे थे, जो जिंदा जल गये। घटना के बाद दूदू पुलिस स्टेशन के कर्मचारी, अग्निशमन सेवाएं, नागरिक सुरक्षा कर्मी और होम गार्ड आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कहा कि दो ट्रक राजमार्ग पर रामनगर में रुके थे, तभी अजमेर जा रहे एक अन्य ट्रक ने नियंत्रण खो दिया और उनमें से एक ट्रक से टकरा गया। ट्रक में डीजल टैंक और सीएनजी किट लगी हुई थी, जिससे एक बड़ा विस्फोट हुआ। विस्फोट के बाद अन्य ट्रकों में लगे डीजल टैंक भी फट गए। विस्फोट में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 मवेशी भी जलकर मर गए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story