भारत

नदी में 5 लड़के डूबे, 2 की मौत और 3 की तलाश जारी, VIDEO

jantaserishta.com
3 Sept 2023 10:52 AM IST
नदी में 5 लड़के डूबे, 2 की मौत और 3 की तलाश जारी, VIDEO
x
मचा कोहराम.
नर्मदापुरम: मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में शनिवार की शाम को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां दूधी नदी में नहाने गए पांच लड़के डूब गए, जिनमें से दो की तो मौत हो गई है और उनके शव बरामद कर लिए गए हैं। तीन अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाशी का अभियान जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार, पिपरिया के बनखेड़ी के करीब स्थित डूमर गांव के छह लड़के दूधी नदी में नहाने गए थे। इनमें से पांच लड़के गहरे पानी में पहुॅचने के साथ पानी के बहाव में बह गए। तभी एक साथी ने गांव वालों को जानकारी दी और गांव वाले मौके पर पहुंचे तब तक सभी लड़़े पानी में समा चुके थे। हादसे की जानकारी गांव वालों ने पुलिस और प्रशासन को दी, जिसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। गोताखोरों ने देर रात तक दो लड़कों के शव बरामद कर लिए थे, वहीं तीन अब भी लापता हैं। रात होने के कारण अभियान रोक दिया गया था, मगर रविवार को तलाशी अभियान फिर शुरू कर दिया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story