भारत

यमुना नदी में डूबने से 5 लड़कों की मौत, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Admin2
28 Aug 2022 5:42 PM GMT
यमुना नदी में डूबने से 5 लड़कों की मौत, पुलिस मामले की जांच में जुटी
x

नई दिल्ली: दिल्ली नोएडा डायरेक्ट फ्लायवे (DND) के पास यमुना नदी में डूबने से 5 लड़कों को मौत हो गई. बताया गया कि मूर्ति विसर्जन के दौरान पांचों लड़के यमुना नदी में डूब गए थे. घटना रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे की है. दिल्ली की सनलाइट कॉलोनी पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

मूर्ति विसर्जन के दौरान पांच लड़कों के यमुना में लापता होने की खबर फायर डिपार्टमेंट को रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे प्राप्त हुए. जानकारी पर पुलिस और फायर डिपार्टमेंट की गाड़ियां मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. घंटों के सर्च ऑपरेशन के बाद प्रशासन ने शाम 5 बजे 5 डेड बॉडी यमुना नदी से बाहर निकालीं.
पुलिस की जांच में पता चला की सभी मृतक नोएडा के रहने वाले हैं. जिनकी पहचान अंकित (17), लकी (15), वीरू (19), ललित (17), सानू (20) साल के तौर पर हुई है. पांचों की मौत को लेकर दिल्ली की सनलाइट कॉलोनी पुलिस जांच में जुटी है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर यह हादसा हुआ कैसे?
Next Story