भारत
घर में मिले 5 शव, सामूहिक खुदकुशी की वजह अभी पता नहीं चल सकी
jantaserishta.com
20 July 2025 12:01 PM IST

x
मचा हड़कंप.
अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद ग्रामीण इलाके में रविवार को एक ही परिवार के पांच सदस्यों ने जहरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या कर ली. मृतक को में महिला समेत तीन बच्चे भी शामिल हैं. परिवार के आत्महत्या करने की खबर से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया.
पुलिस ने बताया कि रविवार को अहमदाबाद ग्रामीण इलाके के बावला में किराए के मकान में रहने वाले एक परिवार के पांच सदस्यों ने जहरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान 34 वर्षीय विपुल कांजी वाघेला, उनकी पत्नी 26 वर्षीय सोनल, उनकी दो बेटियां (11 और 5 वर्ष) और उनका 8 वर्षीय 8 बेटे के रूप में हुई है.
पुलिस का कहना है कि ये परिवार मूल रूप से धोलका का रहने वाला था. अभी तक सुसाइड के कारणों का पता नहीं चला है. हालांकि, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. SP ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि परिवार ने जहरीला पदार्थ पीकर सुसाइड कर लिया, लेकिन इसके पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





