भारत

एक घर में मिले 5 शव, पुलिस को दम घुटने से मौत होने का शक

jantaserishta.com
19 Jan 2022 4:07 PM IST
एक घर में मिले 5 शव, पुलिस को दम घुटने से मौत होने का शक
x
अंगीठी जलने के कारण कमरे में धुंआ भर गया था.

नई दिल्ली: दिल्ली के ओल्ड सीमापुरी इलाके में एक परिवार के 5 लोगों की लाश बरामद हुई है. पुलिस के मुताबिक यह सभी लोग एक कमरे में सो रहे थे और देर रात इन्होंने अंगीठी जलाई थी, अंगीठी जलने के कारण कमरे में धुंआ भर गया था और उससे घुटन के कारण इन 5 लोगों की मौत हुई. पुलिस के मुताबिक उन्हें तकरीबन 1:30 बजे खबर मिली कि 4-5 लोग बेहोशी की हालत में 5वीं मंजिल ओल्ड सीमापुरी इलाके में पड़े हुए हैं.

पुलिस मौके पर पहुंचीं तो पता चला कि 5वीं मंजिल पर सिर्फ एक कमरा था जिसमें 3 बच्चे और एक महिला की लाश पड़ी हुई थी, कमरे में अंगीठी जल रही थी, कमरा धुएं से भरा हुआ था. जांच में पता चला कि मोहित कालिया अपनी पत्नी राधा उम्र 30 साल और 4 बच्चों 2 बच्चियां 11 साल और 4 साल जबकि 2 बेटे 8 साल और 3 साल के साथ रहते थे. हादसे के बाद मोहित अपने सबसे छोटे बेटे को अस्पताल बेहोशी की हालत में ले गया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका.
इस हादसे में मोहित की पत्नी राधा और 4 बच्चों की मौत हो गई, मौत की वजह अंगीठी के धुएं से दम घुटना बताई जा रही है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story