बीजेपी के 5 विधायक सस्पेंड, शुवेंदु अधिकारी बोले- हमें सिविल ड्रेस पहने पुलिस कर्मी ने मारा

Suvendu Adhikari on TMC MLAs: आज पश्चिम बंगाल विधानसभा में बीरभूम हिंसा को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) और बीजेपी के विधायक आपस में भिड़ गए. जिसके बाद BJP के पांच विधायकों को सस्पेंड कर दिया गया. सस्पेंड होने वाले विधायकों में नेता विपक्ष शुभेंदु अधिकारी भी शामिल हैं. हंगामे के बाद शुभेंदु अधिकारी ने सिविल ड्रेस पहने पुलिसकर्मियों और टीएमसी विधायकों पर मारने का आरोप लगाया है.
सदन का आखिरी दिन होने के चलते हमने राज्य के क़ानून व्यवस्था पर चर्चा की मांग की। ऐसा न होने के बाद संवैधानिक तरीके से विरोध किया जिसके बाद सिविल ड्रेस पहने पुलिस कर्मी और TMC के विधायकों ने हमारे (भाजपा के) विधायकों को मारा: पश्चिम बंगाल विधानसभा में हंगामे पर LoP सुवेंदु अधिकारी pic.twitter.com/nNQAtIZ95P
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 28, 2022
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





