भारत

हनी ट्रैपिंग मामले में 3 महिलाएं समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया खुलासा

Nil dhankar
13 Aug 2022 5:14 PM IST
हनी ट्रैपिंग मामले में 3 महिलाएं समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया खुलासा
x

नानकमत्ता पुलिस ने हनी ट्रैपिंग मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने तीन महिलाएं सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि 4 लोग फरार चल रहे हैं। गैंग लोगों को महिला सदस्यों से सम्पर्क कराकर मीठी-मीठी बातों में फंसाकर शिकार बनाने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस अधीक्षक सिटी मनोज कत्याल और सीओ बीएस भण्डारी ने पत्रकारों को बताया कि नौ लोगों के गैंग में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी जेल में है जबकि चार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही हैं। एसपी सिटी ने बताया कि ये लोग गैंग बनाकर अपराधिक षडयंत्र रचकर, महिला सदस्यों से सम्पर्क करवाकर, आमजनों को मीठी मीठी बातों फंसाकर अपना शिकार बनाते थे।

नानकमत्ता क्षेत्र में दो प्रकरणों में हनी ट्रेपिंग के मामले सामने आने पर एसएसपी ने टीम गठन के निर्देश दिये थे। पुलिस टीम ने पीड़ितों के बताये हुलिये के आधार पर जांच कर नौ लोगों की गैंग चिह्नित की। पुलिस ने गुरविंदर सिंह निवासी सिसईखेड़ा, गोगी मौसी उर्फ गुरमीत कौर उर्फ बलविंदर कौर निवासी हरैय्या, बलवंत कौर निवासी मझौला, मंजीत कौर उर्फ गीता निवासी टुकड़ी और सुखविंदर सिंह उर्फ कुलवंत सिंह निवासी कैथुलिया को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों ने गिरोह के बारे में पुलिस को जानकारियां दी है। बताया जा रहा है कि गिरोह के लोग अलग-अलग नामों से ठगी करते थे। गिरोह का एक सदस्य गुरनाम उर्फ गामा उर्फ गामू उर्फ गुरु निवासी हरैय्या पूर्व से जेल में है। जबकि बूटा सिंह निवासी बिचुआ भूड़, जैंटी उर्फ गुरजंट सिंह निवासी सिसईखेड़ा, गीता उर्फ सिमरन निवासी बनगावा, खटीमा, सन्नी निवासी हरैय्या फरार हैं।

एसपी सिटी ने बताया कि गैंग का सरगना बूटा सिंह है। उस पर नानकमत्ता थाने में छह मुकदमे दर्ज हैं। टीम में एसओ देवेंद्र गौरव, एसआई जावेद मलिक, एसआई दीवान सिंह बिष्ट, नवनीत कुमार, मोहन गिरी, बिक्रम सिंह, रमेश भट्ट, विद्या रानी, बीना कोहली, नवीन जोशी विद्या देवी, मिल्खा, गुरमेज शामिल रहे। एसएसपी मंजूनाथ टीसी की ओर से पुलिस टीम को पांच हजार के ईनाम की घोषणा की है।


Next Story