भारत

हिमाचल में मिला 499 नए पॉजिटिव मरीज, नौ लोगों की मौत

Rani Sahu
11 Feb 2022 10:18 PM IST
हिमाचल में मिला 499 नए पॉजिटिव मरीज, नौ लोगों की मौत
x
हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को 11 और संक्रमितों की मौत हुई है

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को 11 और संक्रमितों की मौत हुई है। इनमें जिला शिमला के पांच, जिला मंडी दो, कांगड़ा और हमीरपुर में एक-एक व्यक्ति ने दम तोड़ा है। प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना की जांच के लिए 7595 लोगों के सैंपल लिए गए। जिसमें 499 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 702 मरीज ठीक हुए हैं। प्रदेश में अब 4132 सक्रिय कोरोना मरीज रह गए हैं। वहीं, हिमाचल प्रदेश में एक सप्ताह के भीतर कोरोना संक्रमण दर में 6 फीसदी की कमी आई है।

पहले प्रदेश मेें दर 20 फीसदी थी। अब यह घटकर 14.1 फीसदी रह गई है। जिला बिलासपुर में संक्रमण दर सबसे कम 6.7 और जिला हमीरपुर से सबसे ज्यादा 22 फीसदी है। स्वास्थ्य विभाग ने 30 जनवरी से 6 फरवरी तक यह आंकड़ा जारी किया है। अब हिमाचल में कोरोना की तीसरी लहर कमजोर पड़ने लगी है। अब प्रदेश में 5 सौ से कम लोग संक्रमित हो रहे हैं। कोरोना से हो रहीं मौतों पर अंकुश नहीं लग रहा है। प्रदेश में मृत्युदर 1.70 फीसदी है। एक्टिव मामलों की संख्या चार हजार है।


Next Story