भारत

कोरोना से 496 मौतें: 24 घंटे में 45,230 नए मामले, जानिए एक्टिव केस की संख्या

jantaserishta.com
2 Nov 2020 9:38 AM IST
कोरोना से 496 मौतें: 24 घंटे में 45,230 नए मामले, जानिए एक्टिव केस की संख्या
x

फाइल फोटो 

नई दिल्ली: त्योहारी मौसम में कोरोना को लेकर और सावधान रहने की जरूरत है. आंकड़ें भले ही कोरोना में गिरावट की कर रहे हों लेकिन खतरा अभी भी टला नहीं है. आंकड़ों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में45,230 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए और496 कोरोना संक्रमितों ने अपनी जान गंवाई है. अब तक इस वायरस की चपेट में आकर 1,22,607 लोग मौत के मुंह में चले गए हैं. देश में कुल मरीजों की संख्या 82 लाख के आंकड़े को पार कर गई है.

कोरोना वायरस से ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 7544798 के पार पहुंच गई है. एक्टिव केस भी घटकर 5,61,908 पर आ गए हैं. ICMR के मुताबिक, एक नवंबर तक कोरोना वायरस के कुल 11,07,43,103 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 8.55 लाख सैंपल की टेस्टिंग कल की गई.

भारत में कोविड-19 के मामलों की संख्या सात अगस्त को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख, 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख और 29 अक्टूबर को 80 लाख के पार हो गई थी.

अक्टूबर में 71.61% संक्रमण के मामले कम हुए हैं, मौतों में 70.57% की कमी आई है. अब देश में हर 10 लाख में 5,908 नए मरीज मिल रहे हैं. अक्टूबर के दूसरे हफ्ते तक ये आंकड़ा 7-8 हजार तक पहुंच गया था.

कोरोना संक्रमण से सितंबर में 33,255 मौतें दर्ज की गई जो अक्टूबर में, 23,500 ही दर्ज की गई. सितंबर की तुलना में अक्टूबर में 29 फीसदी कम मौतें दर्ज की गई. वहीं शनिवार को 46 हजार 963 नए मामले दर्ज किए जो बीते चार दिनों में सबसे कम रही.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story