भारत
Assam Floods: असम में 48,747 लोग अब भी बाढ़ से प्रभावित
jantaserishta.com
12 July 2023 10:45 AM IST

x
DEMO PIC
गुवाहाटी: असम में कम से कम 48,747 लोग अब भी विनाशकारी बाढ़ से जूझ रहे हैं। इनमें बिश्वनाथ, धेमाजी और लखीमपुर जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के नवीनतम बुलेटिन के अनुसार, 48,747 में से लखीमपुर जिले में 29,757 लोग, बिस्वनाथ में 15,461 लोग और धेमाजी में 2,715 लोग बाढ़ प्रभावित हैं।
बुलेटिन में कहा गया है कि हालिया बाढ़ में सात लोगों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटे में कोई नई मौत नहीं हुई है। लखीमपुर जिले में, कम से कम 67 गांव और 5,45.50 हेक्टेयर फसल भूमि जलमग्न है।
एएसडीएमए के आंकड़ों के मुताबिक, तेजपुर के निमातीघाट में ब्रह्मपुत्र नदी और नंगलामुराघाट में दिसांग नदी खतरे के स्तर से ऊपर बह रही हैं। बाढ़ ने 50,000 से अधिक मवेशियों को भी प्रभावित किया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





