भारत

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 48 हजार नए मामले, 52 लोगों की मौत

Rani Sahu
22 Jan 2022 12:04 AM IST
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 48 हजार नए मामले, 52 लोगों की मौत
x
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की महाराष्ट्र (Maharashtra Coronavirus) में रफ्तार डरावनी नजर आ रही है

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की महाराष्ट्र (Maharashtra Coronavirus) में रफ्तार डरावनी नजर आ रही है. शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 48 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं. नए मरीजों के सामने आने के बाद राज्य में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 2,64,388 हो गई है. वहीं पिछले 24 घंटे में राज्य में कोरोना के 42,391 मरीज ठीक होकर घर लौटे. वहीं, ओमिक्रॉन (Omicron) के 144 मरीज सामने आए हैं. राज्य में अब तक ओमिक्रॉन के कुल 2343 मरीज सामने आ चुके हैं.

वहीं, मुंबई(Mumbai) की बात करें तो कोरोना के 5008 नए मामले सामने आए हैं, जबकि वायरस ने 12 मरीजों की जान ले ली. वहीं पिछले 24 घंटे में मुंबई में कोरोना के 12,913 मरीज कोरोना को मात देकर घर लौटे हैं. देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में फिलहाल कोरोना के 14,178 एक्टिव मरीज हैं.


Next Story