भारत
लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 3 बजे तक 47.53% मतदान, महाराष्ट्र सबसे पीछे
jantaserishta.com
20 May 2024 4:18 PM IST

x
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के तहत देश के 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 49 लोकसभा सीटों पर दोपहर 3 बजे तक 48 प्रतिशत के लगभग (47.53 प्रतिशत) मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं।
मतदान के राज्यवार आंकड़ों की बात करें तो, दोपहर 3 बजे तक सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में 62.72 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई है। वहीं, सबसे कम मतदान महाराष्ट्र में दर्ज किया गया है, जहां दोपहर 3 बजे तक 38.77 प्रतिशत मतदाताओं ने ही वोट किया है।
अन्य राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की बात करें तो, दोपहर 3 बजे तक लद्दाख में 61.26, झारखंड में 53.90, ओडिशा में 48.95, उत्तर प्रदेश में 47.55, बिहार में 45.33 और जम्मू कश्मीर में 44.90 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





