भारत

बिहार में दोपहर 3 बजे तक 46.29 फीसदी वोटिंग

jantaserishta.com
28 Oct 2020 4:03 PM IST
बिहार में दोपहर 3 बजे तक 46.29 फीसदी वोटिंग
x

ANI 

बिहार विधानसभा चुनाव के महासंग्राम की पहली परीक्षा जारी है. पहले चरण में कुल 71 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है. सुबह से ही पोलिंग बूथों पर लोगों की लंबी कतारें लगी हुई हैं, कुछ जगह शुरुआत में ईवीएम और वीवीपैट मशीनों में दिक्कत की खबर आई. लेकिन बाद में फिर वोटिंग ने रफ्तार पकड़ी. दोपहर 3 बजे तक 46.29 फीसदी मतदान हो गया है.

कोरोना संकट काल में मतदान के लिए विशेष व्यवस्था की गई है, पीएम मोदी, तेजस्वी यादव, नीतीश कुमार ने लोगों से सावधानी बरतते हुए मतदान करने की अपील की है. पहले चरण के लिए कुल 1066 उम्मीदवार मैदान में हैं और 2.14 करोड़ से अधिक मतदाता वोट डाल रहे हैं.

बिहार में दोपहर 3 बजे तक 46.२९ फीसदी वोटिंग हो गई है. अभी भी कई पोलिंग बूथ पर लंबी कतार लगी हैं, हालांकि कुछ सीटें नक्सल प्रभावित होने के कारण वोटिंग का वक्त 4 बजे तक ही है.

बिहार के गया में बीजेपी नेता और मंत्री प्रेम कुमार ने कमल छाप मास्क पहनकर वोट डाला है. अब रिटर्निंग अफसर उनके खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन को लेकर एफआईआर दर्ज करेंगे.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story