भारत

देशभर में 'फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल' के 45वें संस्करण का आयोजन

jantaserishta.com
26 Oct 2025 10:08 AM IST
देशभर में फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल के 45वें संस्करण का आयोजन
x
नई दिल्ली: फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल के 45वें संस्करण का रविवार को देशभर में आयोजन किया गया। युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने नई दिल्ली में इस पहल का नेतृत्व किया।
जिम सीरीज के सहयोग से देश के 6 हजार से भी ज्यादा स्थानों पर 50 हजार से ज्यादा लोगों ने इस मुहिम में हिस्सा लिया। फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल का 45वें संस्करण फिटस्पायर, गोल्ड जिम, फिटनेस फर्स्ट और कल्ट फिट जैसी जिम सीरीज के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।
बॉक्सर मीनाक्षी हुड्डा ने आईएएनएस से कहा, "मैं बॉक्सिंग के जरिए खुद को फिट रखती हूं। अन्य खिलाड़ी भी खुद को फिट बनाए रखते हैं, लेकिन जो लोग खेलों से दूर हैं, वो अपनी दिनचर्या में काफी व्यस्त हो गए हैं। उन्हें खुद की फिटनेस पर ध्यान देना चाहिए।"
उन्होंने कहा, "पीएम मोदी और खेल मंत्री ने देश को फिट बनाने के लिए जिस मुहिम को शुरू किया है, उसमें लोग अब ध्यान देने लगे हैं। ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस मुहिम में हिस्सा लेना चाहिए। साइकिलिंग के जरिए खुद को फिट रखा जा सकता है। वॉकिंग, योग और जिम के जरिए भी खुद को फिट बनाया जा सकता है।
'फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल' की शुरुआत दिसंबर 2024 में हुई थी, जो फिट इंडिया मूवमेंट का हिस्सा है। इसे युवा मामले और खेल मंत्रालय की ओर से साइकिलिंग को फिटनेस आंदोलन के रूप में बढ़ावा देने के लिए शुरू किया गया है।
'फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल' प्रदूषण के समाधान के साथ मोटापे के खिलाफ लड़ाई के रूप में भी जन आंदोलन बन गया है। खेल मंत्री ने संडे ऑन साइकिल को एक जन आंदोलन के रूप में विकसित होते देखकर खुशी जताई है। उन्होंने कहा, "एक समृद्ध और विकसित राष्ट्र के लिए एक स्वस्थ और फिट नागरिक होना शर्त है। फिट इंडिया अभियान के माध्यम से, हम नागरिकों में 'आधा घंटा रोज, फिटनेस का डोज' के लिए जागरूकता पैदा करना चाहते हैं। मैं हर भारतीय से रविवार को साइकिल चलाने और अपनी फिटनेस का स्तर बनाए रखने का आग्रह करता हूं।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story