भारत
45 साल की महिला का 22 साल के लड़के के साथ अफेयर, बेरहमी से मारकर पेट्रोल डालकर फूंका
jantaserishta.com
22 March 2024 2:37 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
दोनों ने शराब पीने के बाद संबंध बनाए।
कानपुर: कानपुर दक्षिण में हमीरपुर के सुमेरपुर निवासी 45 वर्षीय महिला को उसके 22 वर्षीय प्रेमी ने सचेंडी लाकर पहले गला रेत कर हत्या की, फिर पेट्रोल डालकर फूंक दिया। महिला के परिजनों ने सुमेरपुर थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज करवाया हुआ था। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से महिला के मोबाइल की सीडीआर निकलवाई तो युवक से बातचीत होने की जानकारी हुई। युवक को उठा कर पूछताछ की गई तो खुलासा हुआ। गुरुवार को हमीरपुर पुलिस युवक को लेकर सचेंडी के धरमंगदपुर गांव पहुंची शव के जले हुए अवशेष मिले।
हमीरपुर के सुमेरपुर थाना क्षेत्र के कैराना डेरा गांव निवासी चन्ना निषाद मजदूर है। परिवार में 45 वर्षीय पत्नी रेखा व 3 बेटियां व दो बेटे हैं। 22 वर्षीय बड़ी बेटी का विवाह हो चुका है। चन्ना ने पुलिस को बताया कि 21 दिसंबर 2023 को पत्नी रेखा सुमेरपुर बाजार जाने की बात कह घर से निकली, फिर नहीं लौटी। उधर, पुलिस ने महिला के मोबाइल नंबर की सीडीआर निकलवाई तो बिधनू निवासी सुखवीर यादव से घंटों बातचीत निकली।
सुखवीर ने पुलिस को बताया 21 दिसंबर को रेखा घर से निकल आई, जिसके बाद वह सचेंडी क्षेत्र के धरमंगदपुर के पास नहर किनारे तंबू डालकर रहे। 22 दिसंबर को दोनों ने शराब पीने के बाद संबंध बनाए। वह झगड़ा करने लगी तो चाकू से गर्दन रेत दी। घासफूस एकत्र कर शव के ऊपर कंबल रख कर आग लग दी। एसीपी पनकी तेज बहादुर सिंह ने बताया कि नहर किनारे कंकाल बरामद हुआ है।
पुलिस ने कंकाल की जांच की तो पता चला कि कंकाल चन्ना की पत्नी का है। जांच के बाद पुलिस ने परिवार को इसकी जानकारी दी। परिवार ने महिला के बाजार जाने के बाद से गायब होने की बात बताई। तभी से पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। पुलिस ने कॉल डिटेल के जरिए आरोपी को पकड़ा। पुलिस का कहना है कि कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Tagsहमीरपुरकानपुरकानपुर न्यूज़कानपुर पुलिसप्रेमीहत्याHamirpurKanpurKanpur NewsKanpur PoliceLoverMurder
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





