भारत

45 वर्षीय युवक ने सात साल की बच्ची से किया दुष्कर्म

Nilmani Pal
18 Jan 2021 9:30 AM GMT
45 वर्षीय युवक ने सात साल की बच्ची से किया दुष्कर्म
x
उत्तराखंड के सप्तऋषि क्षेत्र में एक 45 वर्षीय मकान मालिक ने सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।

नगर कोतवाली के सप्तऋषि क्षेत्र में एक 45 वर्षीय मकान मालिक ने सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी मकान मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी बच्ची के साथ कई बार दुष्कर्म कर चुका है।

पुलिस के मुताबिक सप्तऋषि क्षेत्र निवासी एक पिता ने शिकायत देकर आरोप लगाया उसके मकान मालिक ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इस बात का खुलासा शनिवार को हुआ था। जब बच्ची के गुमसुम रहने पर बच्ची के पिता ने उससे कारण पूछा था।

पिता के सामने बच्ची रोने लगी और उसने बताया कि पिता और माता की गैर मौजूदगी में मकान मालिक मुनीश्वर दास उसके साथ दुष्कर्म करता है। परिवार वालों ने शनिवार की देर रात पुलिस को घटना की जानकारी दी।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी मुनीश्वर दास के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस बच्ची का मेडिकल परीक्षण करा रही है। एसएसआई नंद किशोर ग्वाड़ी ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।

Nilmani Pal

Nilmani Pal

    Next Story